सच्चा सुख आनंद व शांति एकमात्र परमात्मा व अध्यात्म की शरण में ही है -स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

धामपुर/हरिद्वार। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज  प्रातःकाल से ही अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रमों में विशाल भक्त समुदाय को अपने दर्शनों व दिव्य प्रवचनों से कृतार्थ किया। इस दौरान महाराज श्री ने कहा कि सत्य को पहचानना,धर्म को पहचानना,दया को अपनाना, शांति मार्ग का चयन करना व क्षमादान में निपुणता ही परमात्मा का सत्य रूप है। सच्चा सुख आनंद व शांति एकमात्र परमात्मा व अध्यात्म की शरण में ही है। परमात्मा से प्रेम, समाज की सेवा व स्वयं की खोज करें। जो प्रभु समर्पित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं उनकी हर प्रकार से देखभाल व रक्षा स्वयं प्रभु करते हैं।लौकिक उन्नति बुरी नहीं, लेकिन प्रभु से विमुख उन्नति अवनति के समान ही है। 

 
सहारनपुर से रुड़की, हरिद्वार, नजीबाबाद, भरेकी, झिलमिला, कालाखेडी व नहटौर में स्थान स्थान पर विशाल भक्त समुदाय ने श्री महाराज जी का हार्दिक स्वागत किया। भरेकी में एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के स्वामी व प्रबंध संपादक डॉ यतेन्द्र शर्मा के इंटर कालेज पर भारी जनसमुदाय ने श्री महाराज जी का स्वागत किया। इस दौरान महाराज श्री की शोभायात्रा भी निकली गई तथा प्रवचन के बाद भरेकी व अनेक स्थानों पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन हुआ। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के जिन जिन स्थानों पर श्री महाराज जी पधारे हरि नाम की धूम मच गई। 

 
रात्रि प्रवास धामपुर में होगा। कल प्रातः 6:30 से 9 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिलेगा। 10 से 12 बजे शेरकोट, 3:30 से 4 बजे अफ़ज़लगढ, 5 से 6 बजे जसपुर व रात्रि गढीनेगी में पधारेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: joy and peace can only be found in the refuge of the Supreme Being and spirituality - Swami Hari Chaitanya Mahaprabhu Religious News Shri Hari Kripa Peethadheeshwar and world-renowned saint Shri Shri 1008 Swami Shri Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj Swami hari chaitanya mahaprabhu True happiness Uttarakhand/Uttar Pradesh News उत्तराखण्ड/उत्तर प्रदेश न्यूज धार्मिक न्यूज श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More