शराब के नशे में खाई में गिरे दो युवक, पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित गुलाबघाटी के पास पहाड़ पर पैराफिट पर बैठकर दो युवकों को शराब पीना भारी पड़ गया। नशे की हालत में एक युवक पैराफिट से कई मीटर नीचे गौला नदी में जा गिरा, इस दौरान नशे की हालत में दोस्त को बचाने गए दूसरा युवक भी खाई में गिर गया और दोनों ही घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए अधिकारीयों को निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 1:30 बजे युवको की खाई में गिरे होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने करीब डेढ़ घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर सुबह 3:00 बजे दोनों युवकों को गहरी खाई से निकाला। जानकारी के अनुसार एक युवक के सर में काफी चोटें आई हैं जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज के पास रहते हैं और मौज मस्ती करने के लिए स्कूटी से रानीबाग पहुंचे थे। इस दौरान दोनों युवक पैराफिट पर बैठकर शराब के नशे में इतने मस्त हो गए कि भूल गए नीचे खाई है। दोनों घायल युवकों को पुलिस 108 सेवा से अस्पताल भेजा है जहां उनका इलाज चल रहा है। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों युवको को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news police rescued them and took them to the hospital Two youths fell in a ditch while intoxicated Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More