बाइक व कार की भिड़ंत में मामा और भांजे की मौत, दो अन्य घायल 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। यहां रविवार देर रात बाइक व कार की भिड़ंत में मामा और भांजे की मृत्यु हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम नेशनल हाईवे पर मदर इंडिया स्कूल के पास  नगर पंचायत केलाखेडा निवासी इमरान अपनी बहन रिजवाना व उसके बच्चों को मायके से ससुराल दोराहा छोड़ने जा रहा था कि हाईवे पर आर्सल पार्सल गांव की तरफ मुड़ रही कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। जिसके चलते आस-पास के लोगों द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी बाजपुर लाया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इमरान 20 वर्ष पुत्र फिरासत, अरहान 03 वर्ष को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गम्भीर रूप से घायल रिजवाना 22 वर्ष, नूर 4 वर्ष पुत्री ईजा व मेहबूब अली का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bajpur nwes two others injured Uncle and nephew killed in bike-car collision US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More