रामपुर। पुलिस पर हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच एक और गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस कर्मियों से मारपीट के साथ मारपीट की गई और वर्दी भी फाड़ दी।
मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद का है। मिलक थाना क्षेत्र स्थित अकौंदा गांव में सोमवार देर रात डायल-112 की टीम पर लाठी – डंडों से हमला किया गया।जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों से न केवल मारपीट की गई, बल्कि उनकी वर्दी फाड़ दी गई और सरकारी वाहन पर भीषण हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया।पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जान बचाकर कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तीन घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया है। घटना में आठ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि छह-सात अज्ञात हमलावरों की पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने इस हमले को गंभीर बताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]