नगर पालिकाओं में चुनाव घोषित न किये जाने पर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने सचिव शहरी विकास को किया तलब

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। राज्य सरकार और चुनाव आयोग द्वारा आज तक नगर पालिकाओं के चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नौ जनवरी को सचिव शहरी विकास को न्यायालय में उपस्थित होने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर निवासी अनीस ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि जसपुर नगर पालिका सहित प्रदेश की नगर पालिकाओं का कार्यकाल 2 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है। लेकिन सरकार ने अभी तक इसकी चुनावी घोषणा तक नहीं की है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा कि पालिकाओं का पाँच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने से छः माह पूर्व चुनावी कार्यक्रम घोषित किया जाय, तांकि नई बोर्ड का गठन तय समय के भीतर हो सके। लेकिन दो माह से कम का समय रहने के बावजूद सरकार ने चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम घोषित तक नही किया है। जनहीत याचिका में न्यायालय से प्रार्थना की गई है कि राज्य सरकार को चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के निर्देश दिए जाएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High court news nainital news Uttarakhand High Court summons Secretary Urban Development for not declaring elections in municipalities Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More