उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य आंदोलनकारीयों पर दमन के विरुद्ध काला फीता पहनकर मनाया काला दिवस

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भुवन चन्द्र जोशी कुमाऊं मण्डल प्रभारी के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल ने बुधवार (आज) मुज्जफरनगर रामपुर तिराहे में 2 अक्टूबर 1994 को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों पर पुलिस और उस समय की सरकार के द्वारा गोलीकांड और महिलाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ काला फीता पहनकर काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भुवन चन्द्र जोशी ने कहा कि आज 2 अक्टूबर को स्वर्गीय महात्मा गांधी जी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है, जिनका विश्व में अहिंसा और ईमानदारी के लिए नाम है और उसी दिन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियो के साथ इतनी बड़ी घटना हुई लेकिन आज 30 साल बाद भी अपराधियों को सजा नही मिल पाई, जिसके कारण उत्तराखंड की जनता सभी सरकारों के क्रिया कलापों से खिन्न है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

इस दौरान वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापडी, मदन सिंह मेर, एडवोकेट प्रकाश जोशी, एन डी तिवारी, पूर्व पार्षद रवि बाल्मीकि, जगमोहन जलाल, ब्रजमोहन सिजवाली, नंदन सिंह जग्गी, प्रताप चौहान, एस एस नेगी, एडवोकेट मोहन कांडपाल, भुवन चंद्र पांडे, एन के पांडे, मोहम्मद फुरकान, उत्तम सिंह बिष्ट, महेश चंद भट्ट, गोविन्द सिंह गस्याल, महेंद्र सिंह बिष्ट, कैप्टन एम सी तिवाड़ी, नरेश चन्द्र, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, कैलाश भट्ट सहित अनेकों उत्तराखण्डी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttarakhand Kranti Dal celebrated Black Day by wearing black ribbon against the repression on the state agitators uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More