उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सात अवर अभियंताओं का किया अस्थायी स्थानांतरण

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। इस बार चारधाम यात्रा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने सात अवर अभियंताओं का अस्थायी स्थानांतरण किया है। इन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

UPCL के निदेशक (परिचालन) एम आर आर्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले तैनात अभियंताओं को कार्यमुक्त कर उनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

तबादले के तहत विद्युत परीक्षणशाला सहस्रधारा से विनय बिष्ट को लिनचौली, विद्युत परीक्षण खंड हल्द्वानी से जगदीश पंत को जंगलचट्टी, काशीपुर से तरुण कुमार को सोनप्रयाग, रामनगर रुड़की से नवीन कुमार और हरिद्वार से संजीव चौहान को बदरीनाथ धाम, सिडकुल हरिद्वार से नीरज कुमार को भीमबली, और हरिद्वार से घनश्याम बिष्ट को गौरीकुंड में तैनात किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Temporary transfer of seven junior engineers Transfer news uttarakhand news Uttarakhand Power Corporation Limited Uttarakhand Power Corporation Limited has temporarily transferred seven junior engineers उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज सात अवर अभियंताओं का अस्थायी स्थानांतरण स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More