उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बैठक कर निगम प्रबंधन से समय पर वेतन भुगतान की करी मांग 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की हल्द्वानी ट्रैफिक शाखा की आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के प्रति एक स्वर में वेतन भुगतान में हो रही लगातार देरी पर कड़ी नाराजगी जताई और इसे कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया।संगठन ने स्पष्ट किया कि समय पर वेतन न मिलना न केवल आर्थिक संकट पैदा कर रहा है, बल्कि कर्मचारियों के मनोबल पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

बैठक के दौरान संगठन ने प्रबंधन से नियत तिथि पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की ठोस मांग उठाई। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलनात्मक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह रावत (शाखा अध्यक्ष) ने की जबकि संचालन तारा देवी (शाखा मंत्री) ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से कौशल जोशी, दिनेश भंडारी, गिरीश दानी, सुनील सेन, चंदन डंगवाल, शबाब अली, भुवन जीना, नितेश चौधरी, पंकज पुरी, वीरेंद्र आर्य, मोहित बिष्ट, संजीव कुमार, आनंदी शुक्ला, कविता जोशी, लुकमान सिंह, भास्कर चंद्र, रजनीश कुमार, धर्मवीर, विवेक कुमार, अमरपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दो टूक कहा कि “कर्मचारियों का वेतन कोई कृपा नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।” यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: demand for timely salary payment from corporation management Haldwani news The Uttaranchal Roadways Employees Joint Council held a meeting and demanded timely payment of salaries from the corporation management uttarakhand news Uttaranchal Roadways Employees Joint Council meeting उत्तराखण्ड न्यूज उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक निगम प्रबंधन से समय पर वेतन भुगतान की करी मांग हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More