मौसम अलर्ट! 28 और 29 जून को होने वाली बारिश के साथ ही उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा मानसून 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
देहरादून। उत्तराखंड में इस बार मानसून आने में सात दिन की देरी के बावजूद बीते दो दिन से प्रदेशभर के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में प्री मानसून की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को भी देहरादून समेत प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश होने के आसार है।
 
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 28 और 29 जून को होने वाली बारिश के साथ मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद 30 जून और एक जुलाई को भी प्रदेशभर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते प्री-मानसून की बारिश में कमी आई है। यही वजह रही कि इस बार मई-जून में कई बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई। उत्तराखंड में जून में अभी तक प्री-मानसून में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में तो न के बराबर बारिश हुई है। जबकि सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में हुई। यहां 27 जून तक 122 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से पांच फीसदी ही कम है। देहरादून में भी सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा। किसी भी जिले में बारिश सामान्य के आंकड़ों को भी नहीं छू पाई।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इस बार उत्तराखंड में मानसून आने में सात दिन की देरी हुई है। 28 और 29 जून को कुछ जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। दोनों दिन बारिश होने के बाद प्रदेशभर में मानसून पूरी तरह से प्रवेश कर जाएगा। जुलाई में सभी जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chances of heavy rain in seven districts of the state dehradun news Monsoon's entry in Uttarakhand uttarakhand news Weather Alert! Monsoon will enter Uttarakhand with the rain on 28th and 29th June Weather news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More