बस से जाने वाले थे लेकिन मौत खींच लाई प्लेन तक, 5वें दोस्त ने बताई हादसे से जुड़ी कहानी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से नेपाल घूमने गए चारो दोस्त कार से मऊ गए, मऊ से बस पकड़ कर नेपाल के काठमांडू पहुंचे और यहां से उन्हें बस से ही पोखरा जाना था, लेकिन चारों दोस्तों ने अचानक प्लान बदला और यति एयरलाइंस के विमान में सवार हो गए। फिर पोखरा में लैंड करने से ठीक पहले हुए इस हादसे के शिकार हो गए। यह खुलासा इनके एक कॉमन दोस्त ने किया है। यह दोस्त भी इनके साथ नेपाल जाने वाला था, लेकिन किसी कारणवस उसका कार्यक्रम स्थगित हो गया और वह जिंदा बच गया।

बताते चलें कि पोखरा में हुई विमान दुर्घटना में पांच भारतीय भी सवार थे। इनमें से चार युवक गाजीपुर के रहने वाले थे। इनके साथ गाजीपुर का रहने वाला एक और युवक दिलीप भी जाने वाला था लेकिन अचानक काम आने की वजह से उसका कार्यक्रम रद्द हो गया। उसने बताया कि विशाल शर्मा, सोनू जायसवाल, अनिल राजभर और अभिषेक कुशवाहा  के साथ उसका भी नेपाल घूमने का प्रोग्राम था लेकिन अब उसके चारों दोस्त विमान हादसे के शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। दिलीप ने बताया कि पोखरा में विमान उतरने वाला था। उस समय विमान में सवार दोस्तों ने एक दोस्त सोनू के मोबाइल से फेसबुक लाइव करना शुरू कर दिया। उसके दोस्त उसे दिखाना चाह रहे थे कि उनका हवाई जहाज पोखरा में उतरने वाला है। इतने में यह हादसा हो गया। अचानक प्लेन ने झटके दिए, उसके उनके दोस्तों के हाथ से मोबाइल गिर गया और चींख पुकार मच गई। दिलीप ने बताया कि सोनू शराब का ठेका चलाता था और इससे होने वाली अमदनी से अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ एक बेटे का पालन पोषण करता था। जबकि अनिल राजभर जन सेवा केंद्र से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसी प्रकार अभिषेक कुशवाहा ने भी एक दुकान खोल कर रोजी रोटी का जरिया तलाश किया था। जबकि उसका चौथा दोस्त विशाल शर्मा एक बाइक शोरूम में वित्त विभाग का काम देखता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Pokhara plane accident news Special news the 5th friend told the story related to the accident Were about to go by bus but death pulled them to the plane

More Stories

खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More
खास खबर

अपने हुए बेगाने : बूढ़ी अवस्था का वृद्धाश्रम बना सहारा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]

Read More