प्राविधिक शिक्षा के 15 पॉलिटेक्निक कालेजों में ब्रांचो को बंद कर रोजगार के अवसर ख़त्म कर रही सरकार -यशपाल आर्य  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अगर हमें नौजवानों को रोजगार देना हैं तो उन्हें टेक्निकल एजुकेशन देनी पड़ेगी, स्किल डेवलपमेंट करना पड़ेगा, इंजीनियरिंग के कॉलेजों में शिक्षा देनी पड़ेगी, इंजीनियरिंग में डिग्री करनी पड़ेगी, डिप्लोमा इंजीनियरिंग करना पड़ेगा, सर्टिफिकेट कोर्स करना पड़ेगा। पीएम मोदी ने ये बातें 12 अगस्त 2015 को कही थी, पर इसके विपरीत उत्तराखंड की धामी सरकार का प्राविधिक शिक्षा विभाग 15 पॉलिटेक्निक कालेजों में ब्रांचों को बंद कर रहा है। इसके पीछे यह कारण दिया जा रहा कि छात्र कम हैं या एडमिशन नहीं। जिन ब्रांचों को बंद किया जा रहा है उनमें बिग डाटा, गेमिंग एंड एनीमेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी ब्रांच शामिल हैं जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धामी सरकारअपने राज में तकनीकी प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार तो दे नहीं पाई, अब रोजगार के अवसर भी हमेशा के लिए खत्म करने पर आमदा है। 
 
राज्य सरकार निजी तकनीकी संस्थाओं को बढ़ावा देकर आर्थिक रूप से कमजोर व मध्यम वर्ग के युवाओं को बेरोजगार बनाने की साजिश रच रही है। सरकार तकनीकी संस्थान की ब्रांच बंद कर इसकी शुरुआत कर चुकी है। भाजपा सरकार केवल रोजगार की जुमलेबाजी में कोरी बयानबाजी में व्यस्त हैं। आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री कृपया एक बार इस बारे में भी सोचे क्योंकि आने वाले समय में इनकी मांग और बढ़ेगी। साथ ही छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए बच्चों को जागरुक किया जा सकता है, विज्ञापन दिए जासकते हैं और कॉलेजों द्वारा अवेयरनेस कैंपेन किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी और सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Branches are closed in 15 polytechnic colleges government is ending employment opportunities Government is ending employment opportunities by closing branches in 15 polytechnic colleges of technical education - Yashpal Arya Haldwani news Technical Education uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More