अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

दिनेशपुर। यहां अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार प्रातः एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेशपुर वार्ड संख्या 1 निवासी वरुण गोलदार 28 वर्ष पुत्र सुधांशु गोलदार ने अज्ञात कारणों के चलते नदी किनारे फांसी लगा ली। प्रातः नदी किनारे जा रहे बच्चों ने पेड़ पर लटका हुआ शव देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारने के साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कुछ समय पूर्व मृतक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, कुछ समय के बाद उन दोनों में तलाक भी हो गया। बताया जा रहा है कि अभी दो-तीन दिन पूर्व पत्नी अपने प्रेमी को छोड़कर फिर उसके घर आ गई और एक रात उसके घर में रही। इस बात की जानकारी होते ही उसका प्रेमी भी वहां पहुंचा और अपनी प्रेमिका को लेकर वहां से चला गया। शुक्रवार सुबह नदी किनारे उसका लटका हुआ शव देखा गया। मृतक के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए हैं। उनके आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dineshpur news suicide news US nagar news Uttrakhand news Youth committed suicide by hanging due to unknown reasons

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More