युवक के अपहरण और फिरौती प्रकरण का पर्दाफाश, अपहरण में शामिल था पुलिस का सिपाही और दारोगा का बेटा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। युवक के अपहरण और फिरौती प्रकरण का पुलिस ने पर्दाफाश कर खुलासा कर दिया है। अपहरण में उत्तराखंड पुलिस का सिपाही और एक दारोगा का बेटा भी शामिल था।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हल्द्वानी में तैनात एक दरोगा के बेटे और रुद्रपुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अपहरण का मास्टरमाइंड निकला। आरोपियों ने गदरपुर के सूरजपुर से युवक का अपहरण करने के बाद रुद्रपुर फ्लाईओवर काशीपुर हाइवे पर छोड़ा था। अपहरण करने के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। लेकिन 5 लाख न होने की स्थिति में आरोपियों ने 50 हजार रूपये में सौंदा किया। पुलिस ने 32500 रूपये भी बरामद किए हैं। कांस्टेबल तीन महीने से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। पुलिस ने विजय नेगी, सुमित धौनी, राजचौधरी, नेपाल सिंह और पुलिस कांस्टेबल संदीप पाटनी को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news police constable and sub inspector's son were involved in kidnapping US nagar news Uttrakhand news Youth's kidnapping and extortion case exposed

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More