चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा कोरोना से हारे जंग।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है – संवाददाता

खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पद्मभूषण सुंदरलाल बहुगुणा (93 वर्ष) का शुक्रवार की दोपहर निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें बीती आठ मई को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि उन्हें यहां आईसीयू में लाइफ सपोर्ट में रखा गया था।
चिपको आन्दोलन के प्रणेता सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी सन 1927 को देवों की भूमि उत्तराखंड के “मरोडा ” नामक स्थान पर हुआ। प्राथमिक शिक्षा के बाद वे लाहौर चले गए और वहीं से बी.ए. किए।

यह भी पढ़ें 👉  खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  


सन 1949 में मीराबेन व ठक्कर बाप्पा के सम्पर्क में आने के बाद ये दलित वर्ग के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए प्रयासरत हो गए तथा उनके लिए टिहरी में ठक्कर बाप्पा होस्टल की स्थापना भी किए। दलितों को मंदिर प्रवेश का अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने आन्दोलन छेड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण

अपनी पत्नी श्रीमती विमला नौटियाल के सहयोग से इन्होंने सिलयारा में ही ‘पर्वतीय नवजीवन मण्डल’ की स्थापना भी की। सन 1971 में शराब की दुकानों को खोलने से रोकने के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा ने सोलह दिन तक अनशन किया। चिपको आन्दोलन के कारण वे विश्वभर में वृक्षमित्र के नाम से जाने जाते थे। बहुगुणा के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड ही नही अपितु समस्त विश्व के लिए यह अपूरणीय क्षति है। सामाजिक सराकारों व पर्यावरण के क्षेत्र में आई इस रिक्तता को कभी भरा नही जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में विवाद फिर सिर पर रॉड से दो वार और नदी में ठिकाने लगाया शव... अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा 

विज्ञापन स्थान
हमारे पोर्टल में विज्ञापन के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91 9719566787 पर संपर्क करें ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव: हल्द्वानी सीट से भाजपा में कौस्तुबानन्द जोशी ने ठोकी दावेदारी, ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान से पहुंचे जनता के बीच  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के साथ ही विधायक पद की दावेदारी को पार्टी में सक्रिय कार्यकर्त्ता खुल कर सामने आने लगे है। इसी क्रम हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एक पल में उजड़ गया परिवार : ट्रक के नीचे कार के दबने से मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, त्योहारों से पहले दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की […]

Read More