धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हल्द्वानी के गौलापार में हाईकोर्ट के लिये मिलेगी 30 हेक्टेयर जमीन 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सचिवालय में हुई कैबिनेट में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों को रखा गया।

शुक्रवार को बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर निर्णय हुआ। अपर सचिव, मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट ब्रीफिंग की। बताया कि गो पालन योजना से सामान्य वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा। सब्सिडी दी जाएगी। गाय और भैंस भी खरीद सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्रों में पैदा होने वाली जड़ी बूटियों को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति में संशोधन कर सकते हैं। बताया कि उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी दी गई। संगठित, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों का संरक्षण होगा। हर माह की 7 तारीख तक मजदूरी का भुगतान देना होगा। पुरुष व महिला श्रमिकों के लिए समान कार्य की समान मजदूरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

कैबिनेट के फैसले:

उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधित अध्यादेश को मंजूरी।

हाई कोर्ट नैनीताल को हल्द्वानी के गौलापार में 30 हेक्टेयर जमीन मिलेगी। इसके साथ ही यह लगभग तय हो गया है कि अब हाईकोर्ट गौलापार में ही बनेगा।

उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विवि हल्द्वानी के लिए 122 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। जल जीवन मिशन के तहत केंद्र की गाडडलाडंस यहां लागू । योजनाओं का हस्तांतरण हो सकेगा।

उत्तराखंड सहकारी समिति नियमावली के तहत अब कुष्ठ रोग से पीडित व्यक्ति सदस्य बन सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

गंगा एक्सप्रेस वे के मेरठ से हरिद्धार तक विस्तार के तहत यूपी से समझौता होगा

उत्तराखंड औद्योगिक नियमावली को मंजरी। नियोजक और कर्मकार के संबंध बेहतर होंगे। शिकायतों का त्वरित समाधान होगा। शिकायत सामिति के सदस्य के चयन की प्रक्रिया स्पष्ट की गर्ड है।छंटनी किए कर्मचारियों को दोबारा मौका मिल सकेगा। 

वन विकास निगम सेवा सेवा संशोधन नियमावली को मंजरी। स्केलर के लिए 100अंकों की परीक्षा होगी।

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 15 proposals approved 30 hectares of land 30 hectares of land to be provided for High Court in Haldwani's Gaulapar dehradun news Devbhoomi News Dhami cabinet Dhami cabinet approves 15 proposals High Court in Haldwani's Gaulapar Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More