नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ “अभिनंदन 2025” 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। आम्रपाली विश्वविद्यालय में आज विभिन्न विभागों में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु “अभिनंदन 2025” का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत व विश्वविद्यालय के प्रबंधन वर्ग एवं कुलपति प्रो डॉ नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
 
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष चानन लाल ढींगरा, सीईओ डॉ संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, सयुक्त सचिव मयक ढींगरा एंव कुलपति प्रो डॉ नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ संजय ढींगरा ने स्वागत भाषण दिया जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित अतिथियों का हार्दिक अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों व प्रशासन द्वारा हमें जो समर्थन मिला हैं, वह प्रेरणादायक और दिशादायक रहा हैं। हम उत्तराखण्ड के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि आम्रपाली विश्वविद्यालय ने विगत 26 वर्षो में गौरवपर्ण इतिहास का निर्माण किया है। और विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए भी प्रतिबद्ध है।विद्यार्थियों का उद्बोधन करते हुऐ उन्होंने कहा कि उन्हें विभिन्न समय पर उपलब्ध अवसरों को अपने उज्वल भविष्य के लिए प्रयोग करना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ प्रयासरत रहना चाहिए तथा अपनी योग्यताओं पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों को संस्थान में प्रवेश लेने के लिए शुभकामनाएं दी।
 
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने कहा कि युवाओं के हर कार्यक्रम में जोश एवं उत्साह होता है। सभी छात्र – छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश की युवा शक्ति ज्ञान ऊर्जा एवं उत्साह से भरी हुई है। आम्रपाली विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े कार्य किए हैं। आम्रपाली विश्वविद्यालय विगत वर्षो में एक नई पहचान बना चुका है और क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के नये अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों में प्रवेश लेने हेतु शुभकामनाएं दी।
 
अभिनन्दन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य,कुमाऊनी नृत्य, बॉलीवुड नृत्य एवं भॉगड़ा की प्रस्तुतियों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। सरस्वती वंदना के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों का रैंप शो विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। नवागंतुक विद्यार्थियों में से प्रतिभा वेशभूषा, रैम्प वॉक एंव प्रश्नोत्तर के माध्यम से विश्वविद्यालय के मिस्टर एवं मिस फ्रेशर में वंशिका वारियाल एंव मिस्टर फ्रेशर करन चौधरी को मिस बैस्ट टैंलेंट, गरिमा गुठोलिया, मिस्टर बैस्ट टैंलेंट मनीष टाकुली को चुना गया।मिस बैस्ट पर्सनालिटी सौम्या एंव मिस्टर बैस्ट पर्सनॉलिटी तपन बिष्ट ने जीता। मिस बैस्ट ऐटायर पर प्रिया मिश्रा एंव मिस्टर बैस्ट ऐटायर पर शुभम कुमार ने अपना दवा पेश किया। संस्थान के गायन एवं संगीत वादन करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी कला को प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। 
 
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समन्वयक आम्रपाली विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ एम के पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
कार्यक्रम में भगवान सहाय, सुरेश भट्ट, हेमन्त बगडवाल, दिलीप किरौला, जसवंत सिंह जस्सा,  सतवन्त सिंह, नरेन्द्र सिंह,  प्रताप सिंह सिद्धू, कमल पडलिया, विश्वविद्यालय के अध्यक्ष चानन लाल ढींगरा, प्रति कुलपति प्रो डॉ एस के सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ मनोज कुमार पाण्डेय, कुलसचिव डॉ अमनजीत सेठी, सभी संकायों के सकायाध्यक्ष, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एंव विश्वविद्यालय के सभी संकायों के शिक्षक व बडी संख्या छात्र -छात्राए उपस्थित रहे
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: "Abhinandaan 2025" "Abhinandaan 2025" was organized at Amrapali University to welcome the new students "Abhinandaan 2025" was organized at Amrapali University उत्तराखण्ड न्यूज "अभिनंदन 2025” Amrapali University Haldwani Amrapali University welcomes the new students Haldwani news uttarakhand news आम्रपाली विश्वविद्यालय में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत आम्रपाली विश्वविद्यालय हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More