औद्योगिक हड़ताल के समर्थन में आज से चार दिन तक बैंक रहेंगे बन्द 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

दिल्ली। देश भर में आज से चार दिन बैंक बंद रहेंगे।  28-29 मार्च की औद्योगिक हड़ताल का बैंक यूनियन्स ने समर्थन किया है। ऐसे में उनके हड़ताल में शामिल होने की वजह से 26 से 29 मार्च तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैंकिंग उद्योग के दो प्रमुख संगठनों एआईबीईए, एआईबीओए और बेफी द्वारा हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस कारण स्टेट बैंक के अलावा सभी व्यावसायिक बैंक और ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 26 मार्च को चौथा शनिवार और 27 को रविवार होने के कारण बैंक की छुट्टी है। इसके साथ ही 28-29 को हड़ताल है। इस कारण बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। बताते चलें कि बैंककर्मी मुख्यतः बैंक के निजीकरण को लेकर हड़ताल पर जाएंगे। इसके अतिरिक्त बैंक कर्मियों की मांग है कि एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। साथ ही पेंशन अपडेशन, बैंक और एलआईसी के बीच मंहगाई भत्ते की दर में समानता, पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह, ग्रामीण बैंक का व्यावसायिक बैंक में विलय और श्रम कानून संशोधन विधेयक की वापसी की भी बैंक कर्मी मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banks closed industrial strike

More Stories

खास खबर

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण को अपना संकल्प बना चुके डॉ. पंत पिछले कई दशकों से प्रकृति बचाने की मुहिम में जुटे हैं। वर्ष 1988 से वे हर साल अपने निजी खर्च पर लोगों को पेड़-पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे […]

Read More
खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More