शुक्रवार से लापता तीन युवकों के शव नदी से हुए बरामद 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। यहां मोहल्ला गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता तीन किशोरों के शव पुलिस ने सोमवार को खोह नदी में बरामद किए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला गोविंदनगर निवासी तीन किशोर शुक्रवार सुबह से लापता हो गए थे। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाल तीनों की तलाश शुरू कर दी। कुंभीचैड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। सोमवार सुबह करीब 5 बजे वन विभाग से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद की। आशंका जताई जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों किशोर स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे। सीसीटीवी फुटेज देख इस बात की पुष्टि हुई है कि तीनों गाड़ीघाट होते हुए कुंभीचैड़ की ओर गए। लेकिन, उसके बाद उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद लोग लगातार उनकी तलाश करते रहे और आज सुबह तीनों के शव बरामद हुए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bodies of three youths missing since Friday were recovered from the river kotdwara news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More