संकल्प यात्रा में भारी संख्या में भागीदारी कर कांग्रेसियों ने जताया सुमित पर नेतृत्व का भरोसा

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। युवा नेता और कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश के नेतृत्व में  आज(रविवार) को इंदिरा विकास संकल्प यात्रा वार्ड-1 (काठगोदाम-रानीबाग) नरीमन चौराहे से शुरू होते हुए काठगोदाम चुंगी, गोला हेड होते हुए देवलढूंगा पहुँची। जिसके बाद बद्रीपुरा से गोला बैराज फिर ठोकर लाइन होते हुवे हाजी मोहल्ला, नई बस्ती पहुँची और नई बस्ती में आज की यात्रा का समापन हुवा। इस दौरान छोटी छोटी बैठकों का आयोजन भी हुआ। जिसके माध्यम से वार्ड 1 के स्थानीय निवासियों ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुमित को भरोसा दिलाया कि वह सुमित के साथ है और आगामी विधानसभा चुनावों में वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में सुमित हृदयेश को भारी मतों से जीता कर भेजेंगे।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़ें 👉  राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित  

https://khabarsachhai.com/2021/09/19/kejriwal-returned-after-addressing-the-gathering-on-the-road/

संकल्प यात्रा के दौरान पूर्व पार्षद मोहन बिष्ट ने कहाँ की डॉ. इंदिरा हृदयेश ने वार्ड 1 क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करते हुए क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्याओं के अलावा कलसिया नाले से होने वाले भू कटान को रोकने के लिए भी कई कार्य करवाये। उनके द्वारा किये गए विकास के कार्यो को हम कभी भुला नही सकते।वरिष्ठ कांग्रेसी बहादुर बिष्ट ने कहाँ की वे कई दशकों से डॉ इंदिरा हृदयेश से व्यक्तिगत रूप से जुड़े है, और करीब से उन्होंने काठगोदाम क्षेत्र में विकास कार्यो को होते देखा है। सुमित हृदयेश मे उन्हें डॉ. इंदिरा हृदयेश जी का छवि दिखती है। वरिष्ठ कांग्रेसी यशपाल आर्या ने कहा कि अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र देवलढूंगा को डॉ. इंदिरा हृदयेश की विशेष कृपा रही है। देवलढूंगा क्षेत्र में जनमिलन केंद्र से लेकर अंबेडकर मैदान के निर्माण में उनके योगदान को नही भुलाया जा सकता है। युवा नेता योगेंद्र बिष्ट ने बताया कि युवाओं के लिए भी डॉ इंदिरा हृदयेश ने अनेको कार्य किये और अब सुमित भी उनके मार्गदर्शन में युवाओं को आगे लाने का कार्य कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/19/as-soon-as-your-government-is-formed-you-will-give-one-lakh-jobs-to-the-unemployed-within-6-months-kejriwal/

जहां संकल्प यात्रा में शामिल लोगो ने सुमित हृदयेश को होनहार और काबिल नेता बताते हुवे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के जाने के बाद से रुके हुवे विकास कार्यो को पूरा करवाने के लिए जिम्मेदार ब्यक्तित्व बताया, वहीं इस दौरान सुमित ने भी सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाते हुए सफल यात्रा के लिए मार्गदर्शन मंडल सहित यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों से मिले अपार समर्थन प्रेम और आशिर्वाद के लिए सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करने के साथ बताया कि कल शाम 3 बजे वार्ड 34 (ब्युरा बंदोबस्ती खाम) में यात्रा पहुँचेगी इंदिरा विकास संकल्प यात्रा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से मोहन बिष्ट, बहादुर बिष्ट, यशपाल आर्या, राहुल छिमवाल, जया बिष्ट, कमला सनवाल, योगेंद्र बिष्ट,  गोविंद बिष्ट (एडवोकेट), विजय चंद्रा,  नवीन पांडे,  राजू रावत,  मनीष पांडे,  प्रदीप बिष्ट, कतील अहमद, गुरप्रीत सिंह चड्डा,  राजू थापा,  प्रदीप कुमार, कमला टम्टा,  कुंदन बिष्ट,  प्रेमा साही,  किशन अनेरिया, साईमा सिद्दीकी, बी.आर. टम्टा  समेत भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहें।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congressmen expressed confidence of leadership in Sumit Haldwani news participating in large numbers in Sankalp Yatra Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना से […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]

Read More