सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कैडेट कृष्णा बिष्ट करेगी कर्तव्यपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस पर परेड

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्यपथ पर आयोजित होने वाली 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी की कैडेट कृष्णा बिष्ट राष्ट्रीय कैडेट कोर के उत्तराखंड निदेशालय की टीम में सहभागिता करेगी।

राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा प्रतिवर्ष भारत के सभी 17 निदेशालयों को अपने चुने हुए केडेट्स को इस परेड में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाता है। 78 वाहिनी एन सी सी से सम्बद्ध कठिन चयन के उपरांत सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी की कैडेट कृष्णा बिष्ट ने निदेशालय स्तर पर आयोजित होने वाली पांच स्तरीय कठिन चयन प्रक्रिया को सफलता के साथ पूरा किया। एन सी सी अधिकारी सेकेण्ड ऑफिसर बी बी जोशी ने बताया कि उनकी यूनिट व स्कूल की और से उनके एक कैडेट का राष्ट्रीय स्तर की गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित होना अपने आप में गर्वित करने का विषय होने के साथ ही स्कूल के लिए भी एक बड़े गौरव की बात है। इससे पूर्व भी स्कूल से कैडेट पूरे देश से गणतंत्र दिवस परेड हेतु करीब 1700 कैडेट्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। 78 वाहिनी हल्द्वानी की ओर से कैडेट्स को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री समेत तीनो सेनाओं के चीफ से नजदीक से देखने, सुनने व अपनी बात रखने का भी अवसर दिया जाता है। कैडेट कृष्णा बिष्ट की इस सफलता पर प्रधानाचार्य डाॅ.प्रवीन्द्र कुमार रौतेला, एन सी सी अधिकारी नन्द किशोर, शीला बिष्ट, उदिता पाण्डेय समेत तमाम शिक्षकों, कैडेट्स व छात्रों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cadet Krishna Bisht of Cynthia Senior Secondary School will lead the Republic Day parade on the duty path Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More