मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे रानीबाग पुल का उदघाटन, कार्यक्रम के दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा जन सुविधा हेतु किया गया ट्रैफिक डाइवर्जन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार (कल) जनपद भम्रण पर आ रहे है।जानकारी देते हुये वरिष्ठ निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि (गुरूवार) प्रातः 11ः15 बजे मुख्यमंत्री श्री धामी राधास्वामी सत्संग मैदान खटीमा से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11ः30 बजे गौलापार हैलीपैड पहुंचकर 11ः45 बजे रानीबाग पुल का शुभारम्भ करेंगे तथा दोपहर 12ः05 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक कार्यक्रम स्थल अमृतपुर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री धामी अपराह्न 1ः30 गौलापार हैलीपैड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  
ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी देते सीओ यातायात

मुख्यमंत्री के कल हल्द्वानी, रानीबाग कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी नैनीताल धिराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा अमृतपुर, रानीबाग कार्यक्रमों की ब्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ प्रमोद शाह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सीओ यातायात नितिन लोहनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनता की सुविधा के लिए नैनीताल जिले में इस प्रकार रहेगी यातायात व्यवस्था।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

कल दिनांक 01.09.2022 को पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनता की सुविधा तथा सुगम यात्रा के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा ट्रैफिक डाइवर्जन किया गया है –

🚗 हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों व जनपदों को जाने वाले वाहन प्रातः 9.00 बजे से भीमताल तिराहा से वाया ज्योलिकोट गेठिया होते हुए भवाली को भेजे जाएंगे।
🚗 मुक्तेश्वर से हल्द्वानी आने वाले वाहन समय 9.30 बजे के बाद खुटानी तिराहा से भवाली होते हुए वाया ज्योलिकोट हल्द्वानी भेजे जाएंगे।
🚗 आवागमन करने वाले बड़े वाहनों को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गरमपानी, भवाली तथा खेड़ा काठगोदाम में रोका जाएगा। जिन्हे कार्यक्रम के उपरांत ही उनके गंतव्य स्थानों को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

पुलिस द्वारा सम्मानित जनता से अपील गई है कि कृपया रूट प्लान के अनुसार ही यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate Ranibagh bridge tomorrow CM news Gaula pul Haldwani news nainital news traffic diversion done by Nainital Police for public convenience during the program Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More