सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जेल अस्पताल के अधिक्षक पर पोर्न वीडियो बनाकर अपलोड करने का आरोप   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तर प्रदेश। यहां संतकबीरनगर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जेल अस्पताल के अधीक्षक पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि डॉक्टर ने एक लड़के के साथ पोर्न वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट पर अपलोड किया और पैसे कमाए। महिला ने पुलिस को कई साक्ष्य भी प्रदान किए हैं। इसके अलावा यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

पुलिस ने शिम्पी पांडेय की तहरीर पर सोमवार शाम को डॉ. वरुणेश दूबे के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं डॉ. दूबे ने अपनी पत्नी के आरोपों का खंडन करते हुए एक पुराना विवादित वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में शिम्पी को मारपीट करते हुए दिखाया गया है। जब डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह उपलब्ध नहीं हो सके और उनका मोबाइल नंबर भी बंद था। पुलिस ने देर रात डॉक्टर के कमरे का ताला तोड़कर जांच शुरू कर दी है। शिम्पी पांडेय ने डॉ. वरुणेश दूबे के सरकारी आवास के बाहर अपने परिवार के साथ धरना दिया। उनका कहना है कि आवास के भीतर कई गहरे राज छिपे हुए हैं और अगर पुलिस ने ताला खोलकर तलाशी नहीं ली तो साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की। जिसके बाद डीएम ने सीएमओ को जांच करने का आदेश दिया।डॉ. वरुणेश दूबे पर पोर्न वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट पर अपलोड करने के आरोप लगने के बाद जिले में यह मामला सुर्खियों में आ गया है।खासकर स्वास्थ्य विभाग में इस पर अधिक चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य करने और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संग्रह के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of making and uploading porn videos Superintendent of Community Health Center and Jail Hospital Superintendent of Community Health Center and Jail Hospital accused of making and uploading porn videos uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज पोर्न वीडियो बनाने एवं अपलोड करने का आरोप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जेल अस्पताल का अधीक्षक

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More