कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष नवप्रभात ने स्वराज आश्रम में की समीक्षा बैठक

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष, पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने आज कांग्रेस भवन “स्वराज आश्रम” में समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया और कांग्रेस पदाधिकारियों संग संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने फूल माला संग अनुशासन समिति अध्यक्ष नवप्रभात का हल्द्वानी आगमन पर स्वागत किया। 
 
इस दौरान कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष नवप्रभात ने कहा कि जननायक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती के साथ आम जनमानस की आवाज बन कर उभरी है। भविष्य में भी कांग्रेस जनता की आवाज़ को मजबूती देगी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस ने मजबूती और एकता संग चुनाव लड़ा, परिणाम चाहे अनुकूल नही रहे लेकिन भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। जिलाध्यक्ष नैनिताल राहुल छिमवाल और हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस कार्य कर्ताओं में इस समय अभूतपूर्व जोश और ऊर्जा है बस जरूरत है इस जोश और ऊर्जा को सही दिशा देने की। जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस सही दिशा देने का कार्य करेगी।
 
 
समीक्षा बैठक में हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल,भोला दत्त भट्ट, शोभा बिष्ट, दीपक बलुटिया, ललित जोशी, एनब गुणवंत, सुहैल सिद्दीक़ी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, संजय किरौला, डॉ केदार पलड़िया, जया कर्नाटक, भगीरथी बिष्ट, भगवती जोशी, गोविंद बगड़वाल, मलय बिष्ट, योगेश जोशी, हिमांशु जोशी, हेम पाण्डे, जाकिर हुसैन, विनोद कुमार पिंनु, संदीप भैसोड़ा, उमेश कबड़वाल, दयाकिशन बमेठा, हरीश बिष्ट, महेश कांडपाल, अर्णव कंबोज, प्रताप बर्गली, संजू उप्रेती, बबलू बिष्ट, कन्नू परगाई आदि कांग्रेसजनों ने अपने विचार व्यक्त किये।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress Disciplinary Committee Chairman Navprabhat Congress Disciplinary Committee Chairman Navprabhat held review meeting at Swaraj Ashram congress news Haldwani news review meeting Swaraj Ashram uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More