होटल में अवैध जुआघर व देह व्यापार में सम्मिलित सत्ताधारी अपराधी के नाम के खुलासे को कांग्रेस ने धरना–प्रदर्शन कर एसएसपी को भेजा ज्ञापन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर बीती 25 सितम्बर को पुलिस ने छापा मारकर डोलमार के समीप होटल रिवर व्यू में अवैध रूप से जुआ और कसीनो खेल रहे लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने इस रिसोर्ट में शराब परोस रही 12 बार बालाएं और जुआ खेल रहे 21 युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। बड़ा सवाल यह है की 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस होटल मालिक का खुलासा नहीं कर पायी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

आज सोमवार को उत्तराखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष करन मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश सहित कई कांग्रेस के नेताओं ने बुद्ध पार्क पर धरना–प्रदर्शन कर एसएसपी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि अवैध जुआघर तथा देह व्यापार के अड्डे के असली अपराधी जो कि सत्ताधारी राजनीतिक दल से सक्रिय रूप से जुड़े हैं, उनके खिलाफ राजनैतिक दबाव के कारण अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी है। कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं की ऐसे गम्भीर अपराध के मामले में इस तरह सफेदपोश अपराधियों को बचाना अत्यन्त निन्दनीय है। कांग्रेस नेताओं ने कहा की उनकी मांग है कि उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर काफी समय से चल रहे अवैध जुआघर तथा देह व्यापार से जुड़े असली अपराधियों पर कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कोतवाली का घेराव करने को बाध्य होगें। धरने पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महेश शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगडवाल, मीमांसा आर्या समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress protested and sent a memorandum to the SSP Congress protested and sent a memorandum to the SSP demanding the disclosure of the name of the ruling criminal involved in illegal gambling and prostitution in the hotel Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More