बिल्डर से वसूली के आरोपी दरोगा को डीजीपी ने किया सस्पेंड

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार में रियल एस्टेट बिल्डर से अवैध वसूली और धमकाने के आरोप में एक सब इंस्पेक्टर को डीजीपी अशोक कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। इतना ही नहीं, पूरे मामले की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर भवानी शंकर पंत पर आरोप है कि इन्होंने हरिद्वार के बिल्डर को फोन पर धमकी देकर बिल्डिंग के काम रोकने और अवैध वसूली की डिमांड की।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

इसके साथ ही आरोपी दारोगा ने फोन पर मैसेज भेजकर बिल्डर को उगाही के लिए भी धमकाया। जिसपर ये कार्रवाई की गई है।पीड़ित बिल्डर ने डीजीपी अशोक कुमार के सामने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवैध वसूली और धमकाने के मामले में सब इंस्पेक्टर भवानी शंकर पंत के खिलाफ शिकायत की। शिकायतकर्ता ने डीजीपी के समक्ष आरोपी दारोगा द्वारा धमकाने की फोन कॉल रिकॉर्डिंग डिटेल और मैसेज भी पेश किए। ऐसे में बिल्डर के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक सुबूत देखने के बाद उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एसटीएफ को विस्तृत जांच सौंप दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More