भारी बारिश के चलते राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में आपदा जैसे हालात

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की वजह से उत्तराखण्ड के नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं। हालात यह है कि प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य में लगे कर्मचारियों ही खुद बारिश में फंस गए है।  

प्रदेश में देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की, हरिद्वार, रुद्रपुर आदि शहरों में लोगों को जलभराव की समस्या से भी रूबरू होना पड़ा। शहर से सटे सहस्रधारा और मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। सहस्रधारा में कालीरौ पर बना वैकल्पिक मार्ग बह गया, तो वहीं मालदेवता में सड़क पर भारी मलबा आ गया।निर्माणाधीन सड़क पर मलबा आने से शेरकी गांव के पास धनोल्टी और द्वारा जाने वाली सड़क बंद हो गई। सहस्रधारा पर्यटक स्थल से पहले कालीरौ पर निर्माणीधीन पुल के ऊपर बनी वैकल्पिक सड़क पानी के तेज बहाव में बह गई। जिसके चलते सरोना, बकवाल, काल्ड़ीगाड़ समेत कई गांवों का संपर्क शहर से कट गया है। देहरादून के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण मास्टर प्लान के तहत बसे आईटी पार्क में ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया। आईटी पार्क के पीछे मलबे का करीब छह से सात फीट ढेर लग गया। पानी का दबाव इतना तेज था कि जगह-जगह फुटपाथ की टाइलें उखड़ गईं। नालियां मलबे और कचरे से पट गईं। पानी सड़क पर बहने लगा। तेज बहाव के बीच कई वाहन चालकों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को रात के समय रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। नगर निगम के अधोईवाला वार्ड स्थित कोटला खाले के आसपास करीब 80 घरों में पानी घुस गया। कई घरों का राशन और सामान खराब हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

ह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/26/car-fell-into-ditch-two-died/

डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और खाले में आए मलबे की सफाई को सिंचाई विभाग की टीम भेजी। पटवारी ने हर घर जाकर नुकसान का जायजा लिया। नगर निगम के किशननगर वार्ड में रात के समय भारी जलभराव हुआ। सैयद मोहल्ला, लोहारवाला में छोटी बिंदाल में एकाएक जलस्तर बढ़ने से कई घरों में पानी भर गया।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा परिचालन केंद्रों को भी अलर्ट रहने को कहा। आपदा से जुड़े अफसरों की बैठक लेने के साथ सीएम ने आपदा से संबंधित सूचना संकलन व जिलों से समन्वय की भी जानकारी ली। सीएम ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि आपदा से जुड़ी सूचनाओं से उन्हें तत्काल दी जाएं। उच्चाधिकारियों और विभागों के अफसरों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाएं ताकि राहत कार्य तेजी से किए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर […]

Read More