जनता दरबार में पंजीकृत समस्याओं को समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें – जिलाधिकारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्पष्ट किया है की जनता दरबार में उठने वाली समस्याओं का समय पर समाधान किया जाना चाहिए। साथ ही समस्याएं दर्ज कराने वालों को भी कार्रवाई से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

बुधवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण-पत्र, मुआवजा, आर्थिक सहायता,मोबाइल नेटवर्क, शौचालय, रोजगार आदि से सम्बन्धित 34 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होने कहा कि समस्याओं की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   


जनता दरबार मे ग्राम हरिपुर गांगू निवासी दीप चन्द्र पाठक ने अपने पत्र के द्वारा अवगत कराया कि वर्ष 2015 मे रिलांयस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड कम्पनी द्वारा टावर अधूरा छोड दिया है, वर्तमान में कम्पनी द्वारा टावर निर्माण का कार्य नही किया जा रहा है। श्री पाठक ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि टावर को उक्त स्थान से हटाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिट्रेट को स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित कम्पनी को तलब कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। टनकपुर रोड वार्ड न0 12 निवासी बसन्ती देवी ने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है तथा मेरी उम्र 66 वर्ष हो गई है। बसन्ती देवी ने आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को आर्थिक सहायता हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। रिटेल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि रिटेलर अपने रिटेल काउन्टर पर औषधियां थोक व्यवसाइयों से खरीदते है। थोक व्यवसायी आम उपभोक्ता को खुलेआम औषधियां उपलब्ध करा रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने ड्रग अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रशांत अग्रवाल निवासी रामपुर रोड द्वारा अवगत कराया कि रामपुर रोड गली न0 2 डा0 कपूर के सामने दमयन्ती गोस्वामी के प्रथम तल के निर्माण कार्य को क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण द्वारा सील किये जाने के बावजूद द्वितीय तल पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने सचिव विकास प्राधिकरण को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More