लालकुआं में ग्रामीणों के लाखों के जेवरात एवं नकद रुपया लेकर सुनार फरार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं (नैनीताल)। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में एक सुनार ग्रामीणों के लाखों के जेवरात एवं एडवांस रकम लेकर फरार हो गया। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नही होने पर ग्रामीणों व महिलाओं ने तहसील के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के कार रोड़ में बिहार के कोट बाजार सीतामणी निवासी शत्रुघन शाह की आदित्य ज्वैलर्स नाम से सोने की दुकान थी। गत माह वह अचानक दुकान बंद करके फरार हो गया। जिसके बाद पता चला कि उसके पास क्षेत्र के कई लोगों का सोना जमा था तो कई लोगों से सोने के लिए एडवांस लेकर फरार हुआ है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर कई बार पुलिस में भी शिकायत की है, इधर बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों व महिलाओं ने बेरोजगार संगठन के कुमांऊ मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में तहसील में पहुंचकर कानूनगों मोहित बोरा के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है। जिसमें ग्रामीणों ने न्याय दिलाने की मांग करते हुए सुनार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गली गली में सुनार की दुकानें खुल गई है, जो ग्रामीणों को चूना लगा रहे है उन्होने इस में मामले में जांच करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में इमरान खान, राकेश पांडे, चंदन दानू, उर्मिला देवी, शशि महर, राधा दानू, कमला देवी, लीला देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Goldsmith absconding with jewelery and cash money of lakhs of villagers in Lalkuan lalkuan news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More