इतिहास स्मृति – क्रांतिकारी नरेंद्र मोहन सेन

ख़बर शेयर करें -

प्रस्तुति – नवीन चन्द्र पोखरियाल खबर सच है संवाददाता

प्रसिद्ध क्रांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म 13 अगस्त, 1887 ई. में ब्रिटिश शासन के दौरान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। बचपन में इन्हें विख्यात क्रांतिकारी ‘अनुशीलन समिति’ के नेता पुलिन बिहारी दास के घर पर पढ़ने का अवसर मिला और यहीं से उनके अंदर देशभक्ति की भावना का संचार हुआ। ‘ढाका मेडिकल स्कूल’ में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई छोड़ कर ये क्रांतिकारी ‘अनुशीलन समिति’ में सम्मिलित हो गए थे।   

अपने साहसपूर्ण व्यवहार और कठिनतम कामों में आगे रहने से नरेन्द्र मोहन सेन को समिति में प्रमुखता मिली और उनका घर क्रांतिकारियों का अड्डा बन गया। वर्ष 1909 में अंग्रेज़ सरकार द्वारा समिति ग़ैर क़ानूनी घोषित कर दी गई। समिति के सदस्यों पर ‘ढाका षड़यंत्र केस’ के नाम से मुक़दमा चला। अनेक लोगों को सजाएँ हुई। इसमें नरेन्द्र मोहन सेन पुलिस के हाथ नहीं आए और वे गुप्त रूप से समिति की गतिविधियाँ चलाते रहे। इस प्राकार 1910 में उनके ऊपर समिति का पूरा भार आ गया था।

नरेन्द्र मोहन सेन ने समिति के काम को आगे बढ़ाया और समिति की शाखाएँ आसाम, मुंबई, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब तक खोली गईं। इन्होंने 1911 में क्रांतिकारियों को रूस, जर्मनी आदि देशों में भेजने की योजना भी बनाई थी। कृषि फ़ॉर्म खोल कर उसके अंदर कार्यकर्ताओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया। वर्ष 1913 ई. में ‘बारीसाल षड़यंत्र केस’ में नरेन्द्र मोहन सेन गिरफ़्तार कर लिए गए, लेकिन पुलिस उन्हें सजा नहीं दिला पाई। इस पर 1914 में उन्हें नजरबंद कर लिया गया। उसके बाद गिरफ़्तारी और भारत तथा बर्मा की जेलों में बंद रहने का क्रम चलता रहा।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

जीवन के उत्तरार्ध में नरेन्द्र मोहन सेन ने सन्यास ले लिया था। फिर भी द्वितीय विश्वयुद्ध के दिनों में संन्यासी नरेन्द्र मोहन भी जेल से बाहर नहीं रह पाए। 23 जनवरी, 1963 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में उनका निधन हो गया।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: History Smriti - Revolutionary Narendra Mohan Sen

More Stories

सप्ताह विशेष

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण एवं उपचार से रोकथाम तक – डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -आयुर्वेद दिवस पर विशेष   खबर सच है संवाददाता    जीवनशैली संबंधी विकारों में आयुर्वेद • पोषण एवं स्वास्थ्य • समन्वित चिकित्सा • योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली • समुदाय आधारित स्वास्थ्य संरक्षण   23 सितंबर (आज) 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा। इस वर्ष “Ayurveda for a Healthier Tomorrow – स्वस्थ भविष्य के […]

Read More
सप्ताह विशेष

UPI पर MDR शुल्क लगा तो क्या बदलेगा? दुकानदार और ग्राहक पर क्या होगा असर?  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है कि खास रिपोर्ट   हल्द्वानी। UPI पर MDR शुल्क को लेकर चर्चा तेज है। आखिर MDR क्या है? UPI भुगतान पर शुल्क लगाने की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है? अगर MDR लागू होता है तो इसका असर दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और आम ग्राहकों पर […]

Read More
सप्ताह विशेष

युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकली अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक में अप्रेंटिसशिप के जरिए प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी बैंक […]

Read More