प्रेमी से मिलने के शक में पति ने अपनी ही पत्नी गला काटकर कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में थाने से महज 200 मीटर दूरी पर प्रेमी से मिलने के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी गला काटकर हत्या कर दी। उसे शक था कि पत्नी पूजा-पाठ के बहाने गांव के बाहर प्रेमी से मिलने जाती थी। बेटी ने पिता पर मां के कत्ल की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा बेहटागोकुल निवासी रीत कुमार मेहनत-मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। रविवार शाम रोज की तरह उसकी 45 वर्षीय पत्नी रीता गांव के बाहर बने एक मंदिर में पूजा करने गई थी। लौटने के बाद रीता से उसकी कहासुनी शुरू हो गई। रीत को शक था कि उसकी पत्नी रोज शाम को गांव से बाहर पूजा-पाठ करने के बहाने अपने प्रेमी से मिलने जाती है। कई बार उसने मंदिर जाने पर आपत्ति भी जताई पर वह नहीं मानी।कहासुनी के दौरान पत्नी की पिटाई की तो उसने 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही रीत भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

पुलिस ने रीता को समझाकर सुबह थाने आकर तहरीर देने के लिए कहा। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद रीत लौट आया और परिवार के साथ सो गया। रीता की मां श्यामा देवी ने बताया कि देर रात करीब एक बजे रीत अपने कमरे में पहुंचा। चारपाई पर सो रही रीता के गले पर बांके से कई वार कर दिए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीखने-चिल्लाने पर बच्चों की नींद खुली तो देखा कि कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। किसी तरह ताऊ शिवशंकर को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। इस बीच अन्य परिजन भी जुट गए। कमरे के अंदर नजारा भयावह था। रीता का खून से लथपथ शव पड़ा था। 

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया। सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि फरार रीत कुमार की तलाश की जा रही है। रंजना की तहरीर पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घरेलू कलह और चारित्रिक शक में वारदात होने की बात सामने आई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Hardoi News Suspecting her of meeting her lover the husband killed his own wife by slitting her throat The husband killed his own wife by slitting her throat on suspicion of her meeting her lover uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज क्राइम न्यूज पति ने अपनी ही पत्नी गला काटकर कर दी हत्या प्रेमी से मिलने का शक हरदोई न्यूज

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More