पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही खुलकर सामने आई गुटबाजी, नाराज विधायक समर्थकों के साथ बैठक छोड़कर निकले बाहर   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कांग्रेस के ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ में मंगलवार (आज) प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सामने ही पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के भाषण से नाराज विधायक मयूख महर समर्थकों केसाथ बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही सभागार में ‘मयूख महर मुर्दाबाद’ के नारे भी लगे।

बैठक के बाद मयूख महर ने कहा कि मंच से इशारों-इशारों में उन्हें लज्जित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में वहां बैठने का कोई औचित्य नहीं था, इसलिए अपनी इज्जत बचाने के लिए उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया। दूसरी ओर, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंच से कार्यकर्ताओं से संयम रखने की अपील की और बाद में कहा कि वह विधायक से खुद बात करेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, महेन्द्र सिंह लुंठी और दीपक लुंठी को घोर अनुशासनहीनता का नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

 

परिवर्तन संकल्प सम्मेलन शुरू होने से पहले मंच से घोषणा की गई कि कार्यक्रम में सिर्फ अभियान और संगठन से जुड़े मुद्दों पर ही बात होगी। जिसमें सबसे पहले महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना  नगरकोटी को बोलने का मौका मिला। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में टिकट और पार्टी से अलग होकर काम करने को लेकर विधायक मयूख महर पर बिना नाम लिए तंज कसना शुरू कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने उनसे भाषण खत्म करने को कहा, लेकिन उन्होंने बोलना जारी रखा। माहौल बिगड़ता देख प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी अपनी सीट से उठकर मंच पर पहुंचे, लेकिन तब तक विधायक मयूख महर नाराज होकर समर्थकों के साथ बाहर निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

सभागार से बाहर आने के बाद विधायक मयूख महर ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह था, लेकिन कुछ लोग कांग्रेस की प्रगति से परेशान हैं और बैठक को खराब करने के लिए षड्यंत्र रचा गया। कहा, जिस वक्ता को सबसे पहले मौका मिला, वह अपनी राजनीतिक खंदक निकाल रही थीं। उन्हें आने वाले चुनाव के लिए अपनी योजनाएं रखनी थीं और बताना था कि महिलाओं, दलितों और युवाओं को कैसे संगठित करेंगे, लेकिन वह मंच पर आकर अप्रत्यक्ष रूप से विधायक को लज्जित करती रहीं। ऐसे में वहां बैठने का हमारा कोई औचित्य नहीं बनता था। अब वह महिला हैं, हम उन्हें कुछ नहीं कह सकते। सरकार ने उन्हें काफी अधिकार दिए हुए हैं। हमारे पास आखिरी विकल्प यही था कि इस बैठक का बहिष्कार करें और इन कांग्रेसियों से अपनी इज्जत बचाएं।

यह भी पढ़ें 👉  मायके से दूध लेकर अपने रेस्टोरेंट आ रही महिला को हमलावर हाथी ने उतारा मौत के घाट

हंगामे के बाद जब प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से सवाल किया गया तो पहले वह मुस्कुराए और फिर कहा कि कोई बड़ी बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा, मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि सभी लोगों को संयम रखना चाहिए। 500 लोगों में कौन क्या कर दे, किसे क्या पता।एक कार्यकर्ता ने कुछ कह दिया होगा, हो सकता है उसी से मयूख महर नाराज हुए हों। मैं खुद उनसे जाकर मिलूंगा।

हालांकि विधायक के सभागार से बाहर जाने के बाद मंच से संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा आज यहां जो हुआ, वह दिखाता है कि कहीं और से गाइडेड और इन गाइडेड मिसाइलों के कारण यहां का माहौल खराब हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विवेक और संयम से काम लेने की अपील भी की।

पार्टी नेतृत्व ने मंच पर हुई अभद्रता और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर आगे की संगठनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशील नीती घाटी में तमक नाले ने मचाई तबाही, बैली ब्रिज के साथ वाहन एवं बीआरओ कर्मी के बहने की सूचना 

कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत प्रदेशभर में ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ अभियान शुरू किया है। पहले चरण में 10 जुलाई तक पहाड़ी जिलों में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश को चार जोन में बांटकर अलग-अलग वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे थे।

 

इस विवाद की जड़ पिछले साल हुए पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव को माना जा रहा है। उस चुनाव में विधायक मयूख महर अपनी पसंद की प्रत्याशी मोनिका महर को कांग्रेस का टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने अंजू लुंठी को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद मोनिका महर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं और विधायक उनके समर्थन में खड़े हो गए।तब कांग्रेस दो गुटों में बंट गई,जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिला। भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल महज 17 वोट से चुनाव जीत गईं। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी को 3,379 वोट मिले, जबकि बागी मोनिका महर को 9,449 वोट मिले।दोनों के वोट जोड़ने पर कांग्रेस भाजपा से काफी आगे रहती। माना जा रहा है कि उसी राजनीतिक खींचतान की झलक अब परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के मंच पर भी देखने को मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress Party News; Parivartan Sankalp conference in Pithoragarh; factionalism came to the fore in front of the Congress state president Devbhoomi News Factionalism came to the fore in front of the Congress state president at the Parivartan Sankalp conference in Pithoragarh; angry MLAs walked out of the meeting with their supporters; Uttarakhand News Hindi News News from the hills News From the Pahad pithoragarh news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही खुलकर सामने आई गुटबाजी पिथौरागढ़ न्यूज पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन

More Stories

उत्तराखण्ड

SIR प्रक्रिया :  संदिग्ध आपत्तियों पर कांग्रेस की निष्पक्ष जांच की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में सामने आरही संदिग्ध एवं सामूहिक आपत्तियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ईआरओ/सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी विधानसभा को […]

Read More
उत्तराखण्ड

55 लाख की साइबर ठगी में आरोपित अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का सदस्य अमृतसर से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। 55 लाख की साइबर ठगी में आरोपी जो  अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का सदस्य भी है, को देहरादून साइबर क्राइम पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है।    साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की ओर से  दर्ज मुकदमे मे हुई जांच मे आरोपियों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रिश्तों पर कलंक: 23 वर्षीय नाती पर 90 वर्षीय नानी से दुष्कर्म का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर क्षेत्र में एक हैवान बने 23 साल के नाती द्वारा अपनी 90 साल की बुजुर्ग नानी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश ने रिश्तों को कलंकित किया है। घटना के 26 दिन बाद महिला की उपचार के दौरान मौत […]

Read More