घटना का खुलासा कर पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

भवाली। नगर की शांत वादियों में आज सुबह नैनी बैंक साकेत मार्ग में खून से लथपथ नग्न अवस्था में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई, सुबह 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर कोतवाल संजय अग्रवाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड एसओजी ने घटनास्थल का मुआयना किया मृतक की शिनाख्त नवीन चंद आर्य पुत्र राम रामलाल निवासी तिरछाखेत के रूप में हुई। 

पुलिस ने इस घटना पर राजेंद्र प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी शिक्षा केंद्र की सूचना पर एफ आई आर संख्या 78/20 21 धारा 302 आईपीसी में पंजीकृत कर गहनता से जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर घटना को खोलने के लिए कोतवाली पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध जगदीश चंद्र सीईओ प्रमोद साह, एसओजी प्रभारी नंदन रावत ने दिन भर टीमों का समन्वय करते हुए इलाके के सीसीटीवी, सीसीटीवी फुटेज डॉग स्क्वायड, सर्विलांस व मुख्य रूप से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी मोहित आर्य पुत्र बुद्धि बल्लभ उम्र 20 वर्ष निवासी चर्चा खेत, राजेश आर्य पुत्र कैलाश आर्य उम्र 18 वर्ष निवासी साकेत, आकाश सिंह पुत्र संजय सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ललित मंदिर कंपाउंड, निलेश आर्य पुत्र चंद्रशेखर निवासी हरसोली को रोडवेज स्टेशन फरसोली के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

आरोपी भवाली से भागने की फिराक में थे, गिरफ्तार संदीप से गहन पूछताछ के बाद उसने बताया कि मृतक से उनकी पुरानी रंजिश थी और गाली गलौज करने और अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने अभियुक्तों को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का खुलासा करने में कोतवाल संजय अग्रवाल, उप निरीक्षक प्रकाश, कांस्टेबल मनोज पांडे, कांस्टेबल प्रकाश पांडे, कांस्टेबल अजय कुमार,कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल राम सिंह राणा, कांस्टेबल जगदीश धामी,कांस्टेबल प्रेम कुमार, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत,हेड कांस्टेबल दीपक अरोड़ा तथा फॉरेंसिक टीम के सदस्य शामिल रहे। इधर एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

नवीन हत्याकांड का पुलिस द्वारा एक ही दिन में ही खुलासा करने पर स्थानीय लोगों वह जागृत नागरिकों ने पुलिस टीम की बड़ी प्रशंसा की है।पुलिस अधीक्षक अपराध जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस की चार टीमें सुबह से ही लगातार काम कर रही थी, फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस और मुगलों की सूचनाओं के आधार पर इस हत्याकांड का खुलासा हो पाया। पुलिस की विभिन्न टीमों को बड़ी सफलता मिली। सीओ प्रमोद शाह ने बताया है कि इस हत्याकांड के खुलासे में चर्चा खेत के ग्रामीण प्रधान व अन्य लोगों का पूरा सहयोग मिला है । जिसकी उन्होंने बड़ी सराहना की। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा ₹5000,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रुपए.2500 पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा ₹1000 पुरस्कार देने की घोषणा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More