मोटरसाइकिल सहित चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जजी कोर्ट में न्यायालय कार्य से आये ब्यक्ति की गेट पर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा ले गए आरोपी को पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गौलापार से गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई को महेंद्र सिंह पुत्र सोमपाल सिंह निवासी खेड़ा कॉलोनी रुद्रपुर अपनी मोटरसाइकिल जिसका नंबर uk06AF0788 से हल्द्वानी जजी कोर्ट आया था। जजी कोर्ट के बाहर गेट पर महेंद्र सिंह द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी करने के पश्चात वह अपने कार्य से न्यायालय चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो गेट पर मोटरसाइकिल नहीं मिली। वादी महेंद्र सिंह द्वारा उक्त चोरी के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा मुकदमा अपराध संख्या 266/22 धारा 379 ipc बनाम अज्ञात दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी के द्वारा चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव प्रकाश पोखरियाल को तत्काल उक्त मोटरसाइकिल को रिकवर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से छानबीन कर  27 मई शुक्रवार को अभियुक्त प्रदीप पीटर पुत्र अल्फाडड पीटर निवासी ग्राम काली चोड थाना काठगोदाम उम्र-26 को मय चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गोला गेट के पास टनकपुर रोड बनभूलपुरा से  गिरफ्तार कर  शनिवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More