पुलिस ने 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ होटल में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस और सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाई गई संयुक्त कार्रवाई में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक होटल में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 7 महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन स्थित ताहिरपुर कट रोड, भगवान दास स्कूल के पास होटल ऑर्चिड इन में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा था। आरोप है कि होटल मालिक दीपक, जिसकी जानकारी में यह अवैध काम चल रहा था, फिलहाल फरार है।

गिरफ्तार आरोपियों में इंतजार, योगेन्द्र कश्यप, प्रीतम सिंह, भूपेन्द्र सिंह, शिवम, निखिल कुमार, अंकुश पुत्र मुकेश और अंकुश पुत्र रवि शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 8 मोबाइल फोन, ₹4,450 नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं को बेहतर कमाई का लालच देकर बहला-फुसलाकर इस अवैध धंधे में शामिल कर रहे थे। ग्राहकों से संपर्क कर इन महिलाओं को उपलब्ध कराया जाता था, और कई बार उन्हें जबरन इस गंदे कारोबार में धकेला जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि होटल मालिक दीपक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news eight accused arrested Ghaziabad News Police busted a hotel prostitution racket with the arrest of eight accused police busted it prostitution prostitution racket was going on in a hotel uttar pradesh news आठ आरोपियों की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश न्यूज क्राइम न्यूज गाजियाबाद न्यूज देह ब्यापार पुलिस ने किया भंडाफोड़ होटल में चल रहा था देह व्यापार

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More