पुलिस ने घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं और दो युवकों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां शहर के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए एक युवती को रेस्क्यू किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली पुलिस टीम ने कलावती कॉलोनी स्थित एक घर में सेक्स रैकेट को पकड़ते हुए दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक युवती को भी पुलिस द्वारा इस छापेमारी में रेस्क्यू किया गया है। इस दौरान जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो सेक्स रैकेट की संचालिका तानिया शेख ने बताया कि कलावती कॉलोनी के निवासी प्रवीण कुमार का घर उसने 12,000 रूपये हर महीने हिसाब से किराये में लिया था। जिसमें वह सैक्स रैकेट का धंधा चलाती थी। देह व्यापार का धंधा चलाने वाली तानिया शेख को शरीफा बेगम देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराती थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

पुलिस ने देह व्यापार की संचालिका तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी, शरीफा बेगम पत्नी अली हैदर उम्र 25 वर्ष निवासी तेजपुर पोस्ट कोटा मुनि जिला इसाबेल थाना करीमगंज आसाम हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी, सकलेन शेख पुत्र नवीरेल शेख उम्र 23 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी और फैजल खान पुत्र तस्लीम अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी नई बस्ती काठगोदाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज किया है। इस दौरान सामने आया कि देह व्यापार की संचालिका तान्या शेख, शरीफा बेगम और फैसल खान के विरुद्ध पूर्व में थाना मुखानी में पहले भी मामले दर्ज है। वहीं मकान मालिक प्रवीण कुमार का किरायेदार का सत्यापन न करने पर 5000 रूपये का नगद चालान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police busted the sex racket running in the house and arrested two women and two youths Sex racket Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More