लोकप्रिय एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, बुधवार को अपने घर लखनऊ में ली अंतिम सांस 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लखनऊ ।  पिछले कुछ दिनों में कई बड़े स्टार्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा के निधन से फैंस काफी दुखी हो गए थे। अब बॉलीवुड से एक दुख भरी खबर आ रही है कि टीवी और फिल्मों के एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया। उन्होंने 3 अगस्त को अपने घर लखनऊ में आखिरी सांस ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिथिलेश चतुर्वेदी हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उनके निधन की खबर उनके दामाद ने सोशल मीडिया पर दी। एक्टर के दामाद आशीष चतुर्वेदी ने उनकी तसवीरें पोस्ट कर भावुक पोस्ट लिखा “आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नही बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

मिथिलेश चतुर्वेदी ने ऋतिक रोशन के साथ कोई मिल गया में काम किया था। इसके अलावा एक्टर सनी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा, सत्या, बंटी और बबली, क्रिश, ताल, रेडी, अशोका और फिजा सहित कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वो कुछ टीवी सीरियल में भी दिख चुके है, जिसमें नीली छतरी वाले, कयामात शामिल है। इसके अलावा वेब सीरिज स्कैम में दिखे थे। वो आखिरी बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म गुलाबो सिताबो में दिखे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: breathed his last at his home in Lucknow on Wednesday Film actor mithilesh chaturwedi news Popular actor Mithilesh Chaturvedi passed away up news

More Stories

खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More
खास खबर

अपने हुए बेगाने : बूढ़ी अवस्था का वृद्धाश्रम बना सहारा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]

Read More