गर्भपात की अनुमति को कोर्ट पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट परिसर में जहरिले पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। दुष्कर्म पीड़ित युवती ने रुड़की के रामनगर स्थित नए अदालत परिसर में जहरीला पदार्थ गटककर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती चार माह की गर्भवती है और गर्भपात की अनुमति को कोर्ट पहुंची थी। पीड़िता के जहर गटकने के कारणों की जांच की जा रही है। दुष्कर्म के मामले में युवती के प्रेमी समेत चार लोग आरोपी हैं। युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

भगवानपुर थाने में गत 21 सितंबर को 25 वर्षीय युवती ने प्रेमी तैय्यब, तौहीद, फजलू रहमान और सलमान के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 11 नवंबर को पुलिस ने तैय्यब पुत्र फजलू रहमान निवासी रोलाहेड़ी नवादा थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। इस पर दुष्कर्म पीड़िता कोर्ट से गर्भपात की अनुमति के लिए मंगलवार को रामनगर अदालत परिसर पहुंची। यहां उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया।  

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता अपने परिवार के साथ कोर्ट परिसर आई थी। दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से गटका, इसकी जांच चल रही है। रुड़की सिविल अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: attempts suicide by consuming poisonous substance in court premises haridwar news Rape victim reaches court seeking permission for abortion Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More