प्रदेश के सभी जिलों में आज (बृहस्पतिवार) भी बारिश का रेड अलर्ट जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रदेश के सभी जिलों में बृहस्पतिवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कई दौर की भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। 

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में सामान्य अधिक बारिश दर्ज की गई है। देहरादून के मालदेवता में 222.2 एमएम बारिश हुई है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि आने वाले कई घंटों तक बिजली गरजने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पौड़ी और उत्तरकाशी में स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

उत्तराखंड मौसम विभाग के अगले 18 घंटे में भारी से भारी बारिश के रेड अलर्ट के कारण केदारनाथ, मद्महेश्वर की यात्रा को अगले दो दिन के लिए रोक दी गई है। प्रशासन और पुलिस ने सभी यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।बुधवार को भी केदारनाथ यात्रा बंद रही। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को रोका गया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के पड़ावों पर तैनात सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ में मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों को अगले दो दिन तक पैदल मार्ग पर आवाजाही नहीं करने को कहा है। वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बुधवार को बंद रखी। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने फूलों की घाटी में गाइडों की सहायता से डेढ़ सौ पर्यटकों को रेस्क्यू किया था। नंदादेवी नेशनल पार्क के उप निदेशक तरुण एस ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही बंद रखी गई है। बृहस्पतिवार को फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोलने का फैसला सभी पहलू को देखने के बाद लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: all districts of the state dehradun news Red alert for rain issued in all districts of the state today (Thursday) Red alert for rain today too uttarakhand news Weather alert आज भी बारिश का रेड अलर्ट उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रदेश के सभी जिले मौसम अलर्ट

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More