श्री हरि चैतन्य महाप्रभु पहुंचे रामनगर, आगमन पर हुआ भव्य व अभूतपूर्व स्वागत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
महाराज श्री के सानिध्य में 3 से 12 अक्टूबर नवरात्रि महोत्सव एंव विराट धर्म सम्मेलन का होगा आयोजन 
 
रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक एंव श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज के आज यहाँ श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में पधारने पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय, स्थानीय व दूरदराज से आए भक्तजनों ने पुष्प वृष्टि, फूल मालाएँ पहनाने के साथ ही आरती उतारकर “श्री गुरू महाराज“, “कामां के कन्हैया” व लाठी वाले भैय्या” की जय जयकार के साथ पूर्ण धार्मिक रीति से भव्य व अभूतपूर्व स्वागत किया। 
 
बताते चलें कि गत 38 वर्षों से लगातार महाराज श्री के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मलेन का 3 से 12 अक्टूबर तक यहां भब्य आयोजन परम पूज्य स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। जिसमें प्रदेश के साथ ही देशभर के विभिन्न प्रांतों से व विदेशों से भी श्रद्धालु रोज़ हज़ारों की संख्या में पहुँचते हैं। उल्लेखनीय है कि महाराज श्री देश भर की हज़ारों मील की पद यात्रा करके लोगों को नदियों के प्रदूषण, गौहत्या व गायों की दुर्दशा, नशा व बुरे व्यसनों, ढोंग, पाखंड व अंधविश्वासों के विरुद्ध जागरूकता पैदा कर चुके हैं। सियोल ओलंपिक स्टेडियम सियोल दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व धर्म संसद व यूनिवर्सल पीस कांफ्रेंस जिसमें 102 देशों के प्रतिनिधि, अनेक राष्ट्राध्यक्ष व सवा लाख लोग एकत्रित हुए उसमें भारत का प्रतिनिधित्व करके महाराज श्री ने भारत का गौरवबढ़ाया। महाराज जी को बेस्ट स्पिरिचुअल लीडर ऑफ़ इण्डिया,इन्टरनेशनल बेस्ट स्पिरिचुअल लीडर इन हिन्दू मैथलॉजी, पर्यावरण रत्न, ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ़ कॉमंस में भारत गौरव व ताशकंद में इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड इन पीस एंड डिवोशन के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।लाखों लोग अपने शराब आदि बुरे व्यसनों को महाराज जी के संपर्क में त्याग चुके हैं व त्याग रहे हैं। एक दर्जन से अधिक भाषाओं के ज्ञाता व करोड़ों लोगों के पथ प्रदर्शक स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु कोई व्यवसायिक कथा वाचक नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं के बल पर ही देश विदेश में जाते रहे हैं व जाते रहेंगे। लगभग सम्पूर्ण विश्व में ही महाराज जी धर्मप्रचारार्थ जाते रहे हैं। संपूर्ण भारत वर्ष की पदयात्रा करके व आज तक हर क्षेत्र में जाकर भारतीय अध्यात्म का डंका बजाते रहे है व बजाते रहेंगे। 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ramnagar ramnagar news received a grand and unprecedented welcome on arrival Religious News Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu reached Ramnagar uttarakhand news

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More