नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक की भुत्सी जिला पंचायत सीट से सीता मनवाल ने 112 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उनका नामांकन पहले रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद नामांकन सही पाया गया। मतदान के एक दिन पहले ही सीता को चुनाव चिह्न आवंटित हुआ था बावजूद उन्होंने जनता का दिल जीत 4596 मत पाकर भाजपा समर्थित सरिता देवी को 245 मतों से पराजित किया।
टिहरी जिले में जौनपुर ब्लॉक की भुत्सी जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सीता देवी मनवाल के नामांकन कराने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता नकोटी ने उनके नो-ड्यूज प्रमाणपत्र पर आपत्ति लगाई थी। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने 10 जुलाई को सीता का नामांकन निरस्त कर दिया था। इससे सीट पर दो ही नामांकन होने से सरिता निर्विरोध जीती हुई मानी गई। आरओ द्वारा नामांकन निरस्त करने के खिलाफ सीता देवी ने हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने नो-ड्यूज प्रमाणपत्र को वैध पाते हुए आरओ को सीता देवी का नामांकन बहाल कर उसे चुनाव चिह्न आवंटन करने के निर्देश दिए। 14-15 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटन होने के बाद भाजपा समर्थित सरिता देवी हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]