रेलवे समेत प्रशासन की छह टीमों ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से सटी भूमि बनभूलपुरा में शुरू किया सर्वे कार्य

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। रेलवे और प्रशासन ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से सटी भूमि बनभूलपुरा में शुक्रवार को डोर-टू-डोर सर्वे का काम शुरु कर दिया है। इसके लिए रेलवे समेत प्रशासन की छह टीमों का गठन किया है।
 
 
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि सर्वे के लिए राजस्व, नगर निगम, खाद्य आपूर्ति, बिजली, जल संस्थान व बाल विकास के कर्मचारियों को मिला कर छह टीमों का गठन किया गया है। हर टीम संग एक रेलवे कर्मी रहेगा। जो सर्वे का काम पूरा करेंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में इस स्टेशन से सटी भूमि पर बसे लोगों के पुनर्वास को लेकर राज्य सरकार और रेलवे को निर्देश दिए। इसी क्रम में रेलवेअधिकारियों ने भूमि का सीमांकन व डिजिटल सर्वे पूरा कर लिया है। आज शुक्रवार से डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे में घर के कागज, बिजली पानी के बिल, घर में रहने वाले सदस्यों की संख्या आदि की जानकारी जुटाई जाएगी, ताकि पुनर्वास करने में आसानी हो। मामले में इज्जत नगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि
डिजिटल सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है, शुक्रवार से डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। बता दें कि रेलवे न 4365 लोगों को नोटिस भेजे थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news land adjacent to Haldwani Railway Station Six teams of administration including Railways started survey work in Banbhulpura uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More