जल्द ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा दायित्व- गौतम

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी काम करने वाले कार्यकर्ताओं की भाजपा ने लिस्ट तैयार कर ली है। ऐसे कार्यकर्ताओं पर भाजपा जल्द ही कार्यवाही करने की तैयारी में है। उनका कहना है कि भाजपा संगठन स्तर पर दायित्व को लेकर फाइनल तैयारी चल रही है और सभी के साथ बैठकर जल्द ही नाम फाइनल कर लिए जाएंगे, लेकिन ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम किया है, उनको इस लिस्ट से दूर रखा जाएगा और उन पर कार्यवाही भी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की अनुशासन समिति ने ऐसे कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार कर ली है और जल्द ही ऐसे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में जल्द दायित्व बांटे जाएंगे। उन कार्यकर्ताओं व नेताओं को दायित्व नहीं दिए जाएंगे जिनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने की शिकायतें हैं। बता दें कि पार्टी की अनुशासन समिति में ऐसे मामले विचाराधीन हैं। गौतम शुक्रवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में बूथ सशक्तीकरण के संबंध में आयोजित कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में उन पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाएंगे, जो वर्षों से संगठन की सेवा कर रहे हैं। ऐसे वरिष्ठ, सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को होली से पूर्व या होली के बाद कभी भी दायित्व दिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ दायित्व की सूची पर चर्चा करने के बाद नाम तय किए जाएंगे। बताते चलें कि दायित्वों के लिए संगठन के स्तर पर होमवर्क किया गया, उसमें उन कार्यकर्ताओं के नामों की सूची भी तैयार की गई, जिनके खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायतें थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Soon the responsibility will be given to loyal workers- Gautam Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More