हल्द्वानी। यहां जय नंदा बैंक्विट हॉल में सोमवार (आज) 17 अगस्त शनिवार को प्रदेश सम्मेलन की तैयारी को लेकर 21 लोगों की संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें भुवन जोशी को समिति का संयोजक बनाया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगडवाल की अध्यक्षता एवं प्रभात ध्यानी के संचालन में संपन्न बैठक में सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सभी सांसदों, विधायकों राजनीतिक दलों के अध्यक्ष ,सचिवों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष दर्जा मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने सभी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी से राज्य के विकास के लिए समय दान की अपील की। राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने सभी राज्य आंदोलनकारी से अपने मनमुटाव मतभेदों को त्याग कर राज्य की अवधारणा के लिए एकजुट होने की अपील की। बैठक में ज्ञापन के बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन के सफल संचालन के लिए 21 लोगों की कमेटी बनाई गई है। जिसके संयोजक भुवन जोशी, प्रवक्ता केदार पलाडिया, सचिव पान सिंह सिजवाली, प्रचार सचिव नीरज तिवारी, कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह कनवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में हुकुम सिंह कुंवर, कैलाश शाह, डा बालम सिंह बिष्ट, हेमचंद पाठक, डॉक्टर निशांत पपनै, हरीश पाठक, योगेश सती, पान सिंह नेगी, सुशील भट्ट, बृजमोहन सिजवाली, जगमोहन सिंह बगडवाल, आरेंद्र शर्मा, सुंदर गोस्वामी, जितेंद्र चौहान, बी तिवारी, धीरेंद्र प्रताप, हेमंत बगडवाल, भुवन जोशी, मनमोहन कंनवाल, भुवन जोशी, नीरज तिवारी, प्रभात ध्यानी, हेमंत बगडवाल केदार पलडिया आदि थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]