फोन पर गर्लफ्रेंड को पढ़ कर सुनाया सुसाइड नोट और फिर झूल गया फन्दे पर, पुलिस ने किया गर्ल फ्रेंड व अन्य के खिलाफ केस दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के मोहनलाल गंज कस्बे में 24 साल के एक युवक ने फांसी लगा दी। फांसी लगाने से पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम सुसाइड नोट लिखा। फिर यह सुसाइड नोट फोन पर पढ़ कर सुनाया। कहा कि अब बहुत हो गया, तुम्हारी ब्लैकमेलिंग से त्रस्त आ गया हूं और फांसी लगा ली। फोन कटते ही गर्ल फ्रेंड ने तत्काल युवक के रिश्तेदार को सूचित किया, लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचता, खेल खत्म हो चुका था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से युवक का सुसाइड नोट और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने युवक के पिता के बयान के आधार पर गर्ल फ्रेंड व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान शिवगुलामखेड़ा गांव के रहने वाले दिलीप कुमार के रूप में हुई है। हालांकि उसका शव मोहन लालगंज कस्बे में उत्तरगांव के बाग में मिला है। पुलिस ने उसके शव के पास मिले सुसाइड नोट और मोबाइल फोन की छानबीन की तो पता चला कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान हो चुका था। माना जा रहा है कि गर्ल फ्रेंड अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। यह भी पता चला है कि गर्ल फ्रेंड युवक को दुष्कर्म के मामले में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देकर उगाही कर रहे थे। युवक ने काफी समय तक इसे झेल लिया, लेकिन पांच दिन पहले ही उसकी सगाई हो गई। ऐसे में उसने इस मामले को हमेशा के लिए निपटाने का प्रयास किया और जब इसमें सफल नहीं हुआ तो उसने खुदकुशी कर ली।  पिता भंडारी लाल ने बताया कि दिलीप उनका बड़ा बेटा था और बढ़ई का काम करता था। शनिवार की सुबह वह रोज की तरह काम करने के लिए निकला था। उसका काम सरोजनी नगर में चल रहा था। लेकिन कुछ ही देर बाद सूचना आ गई कि उसका शव मोहन लालगंज के उत्तरगांव के पास आम के बाग में फंदे से लटका है।  इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे ने बताया कि मृतक दिलीप के पिता भंडारी लाल तहरीर एवं युवक की पैंट की जेब से मिले मोबाइल फोन और सुसाइड नोट के आधार पर गर्लफ्रेंड सोनम और उसके साथियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक युवक के सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर अपनी तीन सहेलियां व तीन अन्य पुरुष दोस्तों के साथ मिलकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यह सभी बीते पांच महीने से उससे मोटी रकम वसूल कर रहे थे। आरोपी धमकी दे रहे थे कि वह शादी नहीं होने देंगे। यहां तक कि आरोपी दुष्कर्म का केस दर्ज करवाकर जेल भिजवाने की भी धमकी देने लगे थे। दिलीप ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह इनसे परेशान हो चुका है और उसे मरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने फोन कर अपनी गर्ल फ्रेंड को पूरा सुसाइड नोट पढ़ कर सुनाया और फांसी लगा ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news police filed case against girlfriend and others Suicide note read to girlfriend on phone and then hanged on the noose up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More