शुक्रवार देर रात से गायब बच्चे का शव सुबह झाड़ियों में मिला

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव से शुक्रवार देर रात गायब ढाई वर्षीय बच्चे का शव रातभर ढूढ़ने के बाद आज सुबह झाड़ियों से बरामद हुआ है।  

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/09/spa-center-operator-arrested-for-doing-immoral-prostitution/

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम बच्चा घर से गायब हो गया था। परिजनों ने आंगन में गुलदार भी देखा। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही थी कि गुलदार बच्चे को उठा ले गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

बताते चलें कि भानू राणा और मीना राणा अपने दो बच्चों के साथ चोपड़ा मटियाली गांव में रहते हैं। शुक्रवार देर शाम सात बजे उनके बच्चे पीयूष और राघव आंगन में खेल रहे थे। इसी बीच पीयूष के रोने पर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे तो आंगन से गुलदार दौड़ता हुआ नजर आया। ढाई वर्षीय राघव भी वहां नहीं था। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार व वनक्षेत्राधिकारी भोपाल सिंह मेहता समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारियों मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका। दोपहर बाद भी ग्रामीणों ने गांव में गुलदार देखा था। बार-बार देखे जाने पर आशंका जताई जा रही है कि गुलदार बच्चे को उठा ले गया है। देर रात कालाढूंगी के विधायक प्रतिनिधि विकास भगत भी चोपडा पहुंचे और बच्चे के परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। आज सुबह झाडियों में बच्चे का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी '

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news The body of the missing child was found in the bushes uttrkhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-ब्यासी मार्ग पर डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत में भाई-बहन की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहांऋषिकेश-ब्यासी मार्ग पर मालाकुंठी के समीप सोमवार (आज) सुबह डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग अंदर फंस गए। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, […]

Read More
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More