कोविड से मरीज की मौत के जिला प्रशासन ने दिए सभी को अलर्ट रहने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कोरोना ने एक बार फिर हल्द्वानी में दस्तक दे दी है। जिसके बाद अब जिला प्रशासन ने भी सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में आज कोविड के 6 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोविड से एक मरीज की मौत हो गई है, कोरोना का संक्रमण बढ़ते देख प्रशासन अलर्ट हो गया है, और उच्च अधिकारियों ने सैम्पलिंग में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं, जिसको देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने एमबीपीजी ग्राउंड में लगी नुमाइश में सैम्पलिंग करवाई, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों, शॉपिंग मॉल में भी कोविड सैम्पलिंग करवाई जायेगी, कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है, कोरोना का संक्रमण ज्यादा ना बड़े इसको देखते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि एमबी इंटर कालेज मैदान के सामने इन दिनों नुमाइश चल रही है, इस नुमाइश को लेकर प्रशासन ने वहां पर लोगों की जांच करवाई तो सात लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये गए हैं। जिसमें एक कोरोना पाॅजिटव मरीज की मौत भी हो गई। जिसके बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिक से अधिक सैंपलिंग कराने के आदेश जारी करते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए एक बार फिर से आटी-पीसीआर अनिवार्य कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की डीजे डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि सभी सीएमओ को राज्य के बाहर से आने वाले सभी राज्यों से आने यात्रियों के लिए सीमा पर आरटी-पीसीआर कोरोना परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More