वाहन खाई में गिरा, वाहन में सवार भाजपा नेता की मौत दूसरा गम्भीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में सोमवार की सुबह टनकपुर – चम्पावत नेशनल हाईवे पर एक टिप्पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

प्राप्त समाचार के मुताबिक भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि जगदीश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news another seriously injured champawat news the death of the BJP leader in the vehicle The vehicle fell into the ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More