अलकनंदा में नहाने उतरे दो युवक पानी के बहाव में बहे, एसडीआरएफ ने एक के शव को किया बरामद दूसरे की तलाश जारी  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट के चौरास पुल के पास अलकनंदा में नहाने उतरे दो युवक पानी बढ़ने के कारण नदी में बह गए। एसडीआरएफ ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर पुलिस को दो युवकों के बहने की जानकारी मिली तो पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी सुंदर बोरा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम को एक युवक को तलाशने में सफलता भी मिल गई। उसे पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान राजस्थान निवासी 19 वर्षीय अंकित चौधरी के रूप में हुई है। जबकि उसके साथी का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। दूसरे युवक का नाम राजस्थान के भरतपुर निवासी हरिओम बताया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More