ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। सिडकुल हाल्ट ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

जीआरपी पुलिस लालकुआं चौकी के प्रभारी नीरज जोशी ने बताया कि लालकुआं जंक्शन क्षेत्र अंतर्गत सिडकुल हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर आज प्रातः एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि संभवत ट्रेन से उतरने के चलते उक्त हादसा होने पर व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। इस दौरान एएसआई चंद्रशेखर उपाध्याय, राजेश सिंह मेहरा और भुवन भट्ट सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है, तथा मृतक के शव के पास से शिनाख्त करने के लिए कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Unknown person died after being hit by a train Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More