रुद्रप्रयाग में वाहन अनियंत्रित होकर गिरा खाई में, दो की मौत एक अन्य घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। यहां गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर एक वाहन के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन संख्या UK13TA0386 सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि एक को रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी। मृतकों की पहचान सुनील पुत्र वसुदेव उम्र (26) वर्ष निवासी ग्राम उछोला (वाहन चालक) तथा दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र (50) वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी के रूप में हुई जबकि जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र (36) वर्ष ग्राम उछो गंभीर रूप से इस घटना में घायल हो गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news rudraprayag news two killed and another injured Uttrakhand news Vehicle fell uncontrolled in Rudraprayag

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More